मंत्री रवीद्र जायसवाल की बड़ी बहन का निधन

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों, सांसदों व विधायकों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने जताया शोक, हरिश्चंद्र घाट पर संपंन हुआ अंतिम संस्कार

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीद्र जायसवाल की बड़ी बहन मधु जायसवाल का मंगलवार की रात खोजवा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह हृदय रोग से पीड़ित थी। 3 दिन पूर्व उन्हें बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती किया कराया गया था। हालत में सुधार का कोई लक्ष्ण न देखने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। खोजवां स्थित मंत्री रविंद्र जायसवाल के आवास पर ही बीती रात 2ः00 बजे उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार बुधवार को राजा हरिश्चंद्र घाट पर हुआ।

जानकारी होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम सहित सभी कैबिनेट, मंत्री और विधायकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। फोन पर मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्रीयों के अलावा सांसदों व विधायकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। मुखाग्नि मंत्री के बड़े भाई वीरेन्द्र जायसवाल ने दी। मंत्री के बहन की शव यात्रा में कई क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, विधायक, एमएलसी और अधिकारी के अलावा भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। बता दें कि मंत्री रविंद्र जायसवाल मंगलवार को सुबह ही लखनऊ गए थे, हालत गंभीर होने की सूचना पाकर राजकीय विमान से मंगलवार को रात ही बनारस लौट आए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...