पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

कराची : पाकिस्तान ने रविवार को 20 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। वे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के कारण पांच साल से कराची की एक जेल में कैद थे। इन मछुआरों को कराची के लांधी इलाके में मलीर जिला जेल में रखा गया था। वाघा सीमा पर जाने के लिए मछुआरों को लाहौर भेजा गया है, जहां उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जेल अधीक्षक मुहम्मद इरशाद ने बताया कि मछुआरों को संघीय सरकार के आदेश पर रिहा किया गया है। उन्होंने कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से जेल में थे। आज उन्हें ईधी ट्रस्ट को सौंप दिया गया, जो उन्हें पुलिस सुरक्षा में लाहौर ले जाएगा। इरशाद के मुताबिक, मछुआरों को जून 2018 में समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया था। ईधी ट्रस्ट के प्रमुख फैसल ईधी ने कहा कि भारतीय मछुआरों की यात्रा का सारा खर्च उनकी संस्था उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...