छाये बदरा : आंधी-पानी से गिरा तापमान तो लोगों को मिली राहत

लखनऊ : दो दिन की बादल और हवा के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। 21 मई को जारी बुलेटिन में प्रदेश में जहां झांसी का सर्वाधिक तापमान 47. 4 दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 45.9 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस मेरठ का दर्ज हुआ। सोमवार को भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगरा का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री, इटावा का 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में प्रयागराज का अधिकतम तापमान 40.7, वाराणसी का 38.5, चुर्क का 39.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में सबसे कम तापमान मेरठ का रहा,जहां का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...