ओबीसी छात्रों को शीघ्र मिलेगी कोचिंग व्यवस्था : नरेंद्र कश्यप

मोदी-योगी ने पिछड़ा वर्ग को मुख्य धारा में लाने का किया काम: हंसराज

-सुरेश गांधी

वाराणसी : पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश में पिछडा़ वर्ग को जो सम्मान मिला है, उससे पहले कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में 27 मंत्री पिछडा वर्ग के है, जबकि प्रदेश की योगी सरकार में 22 मंत्री पिछडा वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे है। श्री कश्यप सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सफल रही है। यूपी के विकास के लिए मुख्यमंत्री चिंतित रहते हैं। काशी में हुआ विकास, सबके सामने है। कश्यप ने कहा कि हमने पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए 100 दिन में पांच कार्यो को चिन्हित किया था। दिव्यांग जन कल्याण के लिए 8 कार्यों को चिन्हित किया था। हमने अपने कार्यों को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। मंत्री ने बताया कि ओबीसी मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग अभियान 5 और 6 अगस्त को शुरू होगा, अभी जगह का चयन नहीं किया गया है, जल्द ही वो भी तय हो जायेगा। उन्होंने कहा कि ओबीसी छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर की जल्द व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा सामूहिक विवाहों एवं निर्धन व्यक्तियों के विवाह खातिर मिलने वाली अनुदान राशि में कोई कटौती नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार पिछड़ो को मजबुत करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। इसका सबूत यह है कि ओबीसी वर्ग को मजबुत करने के लिए निर्धारित आरक्षण से अधिक भागीदारी मोदी सरकार ने दी है।

भाजपाइयों ने कश्यप का गर्मजोशी से किया स्वागत

रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरन उन्होंने कहा कि पुनः सरकार बनाने में ओबीसी मोर्चा की अहम भूमिका रही है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व गृहराज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की कार्य पद्धति से खुश है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सपा के गढ़ रहे आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत है। विशिष्ट अतिथि महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी मोर्चा अपने निर्धारित लक्ष्य के अधिक तेजी से कार्य कर रहा है। पिछड़ा वर्ग को पार्टी से जोडने के साथ ही उनको सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भी और तेज गति से करना है। कहा कि आगामी 5 और 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग की मेजबानी काशी क्षेत्र ओबीसी मोर्चा को मिलना गर्व की बात है। जिसके तैयारियों के लिए अभी से जुट जाना है।

अभिनंदन समारोह के प्रारम्भ में ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का माल्यापर्ण,अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुभाष कुशवाहा ने किया। अभिनंदन समारोह में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वय संजय पटेल एवं विनोद यादव, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, प्रवीण कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रवक्ता नवरतन राठी, सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, विजय गुप्ता, अनूप जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, विजय गुप्ता, ऋषि चौरसिया, ज्योति सोनी, अशोक शर्मा, विकास पटेल, मोनू गुप्ता, सतीष वर्मा, शिवशंकर गुप्ता, विनय मोर्य, देवेंद्र मणि यादव, देवेंद्र मोर्य, सोमनाथ मोर्य, विजय लाल यादव सहित सभी 16 जिलों के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Captcha loading...