ट्रस्ट और एनजीओ की समस्याओं को दूर करेंगी आयकर विभाग
आयकर विभाग द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया गया
-सुरेश गांधी
वाराणसी : आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को कैंट स्थित होटल क्लार्क्स में आयोजित आयकर विभाग, छूट के करदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आयकर प्रधान मुख्य आयुक्त, दिल्ली (पैन इंडिया प्रभार) रश्मि सक्सेना साहनी ने कहा कि ट्रस्ट या एनजीओ संचालक आयकरदाताओं की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रदेश के सभी जोन आउटरीच प्रोग्राम चलेगा। इसकी शुरूआत वाराणसी से की गयी है। श्रीमती साहनी ने कहा कि कर छूट के लिए ऑनलाइन फार्म भरते समय आयकरदाताओं को सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यक्रम का मकसद करदाताओं को जागरुक करने का है, ताकि करदाता फार्म भरकर कर छूट का लाभ उठा सकें। इस दौरान प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (छूट) एवं विशेष सचिव रश्मि सक्सेना साहनी ने करदाताओं, टैक्स बार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रस्टों एवं एनजीओं को आयकर छूट में आने वाली हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूरे देश में करदाताओं की समस्याएं दूर की जाएंगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्टों एवं एनजीओं को आयकर छूट में आने वाली हर समस्याओं का समाधान होगा। पूरे देश में टैक्स पेयर की समस्याएं दूर की जाएंगी।
कार्यक्रम में मैडम ऋचा रस्तोगी, अपर आयकर आयुक्त, छूट, ने ट्रस्ट व छूट प्राप्त करदाताओ द्वारा फाइल किए जाने वाले रिटर्न फॉर्म 7 को सही तरीके से भरने हेतु आवश्यक सतर्कता विषय पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया तथा छूट संबंधित अन्य प्रावधानों के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि असेसमेंट में कुछ एनजीओ व ट्रस्टों को डिमांड अधिक भेजी गई है। इससे उन्हें छूट की स्वीकृति नहीं मिल रही है। इस समस्या को भी दूर करने की पहल की जा रही है। ट्रस्टों को यह भी समझाया जाएगा कि वे अपनी विववरणी सही भरें। एक अप्रैल से पूरी प्रक्रिया आनलाइन कर दी गई है। अगर विवरणी भरने में एक भी गल्ती हुई तो रिफंड की प्रक्रिया लंबी झेलनी पड़ सकती है। इस लिए आइटीआर-7 भरने में बहुत अधिक सावधानी बरतनी है।
आयकर के छूट प्रविधानों के तहत आउटरीच प्रोग्राम में रिटर्न फार्म नंबर सात को सही तरीके से भरने के लिए अपर आयकर आयुक्त (छूट) रिचा रस्तोगी ने प्रेजेंटेशन किया। इसमें करदाता, व्यापारी वर्ग, टैक्स प्रोफेशनल्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बंधु व विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में आयकर आयुक्त (छूट) यूपी त्योत्सना जौहरी, बीएचयू के वित्ताधिकारी डा. अभय ठाकुर, इनकम टैक्स विभाग के अपर आयुक्त जीपी सिंह, सीजीएसटी की संयुक्त कविता सिंह, आयकर अधिकारी आरएस सरोज, डिप्टी कमिश्नर छूट सूर्यकांत मिश्र, केपी दुबे, रमेश चंद गुप्ता, अनिंदया चौधरी, इनकम टैक्स बार एसोसियेशन के अध्यक्ष आसिम जफर, जीएसटी बार के अध्यक्ष ओपी शुक्ला, आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जीएसटी बार के कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह आदि मौजूद थे।