परिवहन मंत्री से वार्ता के बाद पं.रामजी त्रिपाठी ने खत्म किया धरना कार्यक्रम
लखनऊ : 34 वर्ष से यू.पी. रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष पं.रामजी त्रिपाठी द्वारा आत्मदाह की घोषणा के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा उनकी सभी मांगों को मान लेने के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना कार्यक्रम खत्म कर दिया। समस्त कर्मचारी जो मनोज पुंडीर द्वारा प्रताड़ित किए गए थे, उनकी पुनः स्थान पर वापस तैनाती तथा मनोज पुंडीर की शासन स्तर से जांच कराने की मांग को भी परिवहन मंत्री ने स्वीकार किया तथा साथ ही दोषी पाये जाने पर न्यायिक दंड की भी बात कही। मध्य रात्रि इस फ़ैसले के लिए यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री को आभार जताया व धन्यवाद दिया।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आश्वासन पर पं.रामजी त्रिपाठी ने धरना कार्यक्रम समाप्त कर दिया। उनकी मांगों में प्रमुख रूप से मृतक आश्रित प्रक्रिया पूरी हो, संविदा कर्मचारियों का मानदेह बढ़ाया जाय, बकाया डी.ए.पर मंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान बहुत जल्द निकाला जायेगा। इस मौक़े पर मुख्य रूप से अनिल शुक्ला वार्सी पूर्व सांसद, प्रतिभा शुक्ला मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, गया प्रसाद पाण्डेय प्रांतीय कोषाध्यक्ष, शिवम् त्रिपाठी प्रांतीय उपाध्यक्ष, अनिल शुक्ला प्रांतीय संयुक्त मंत्री, सत्य नारायण शर्मा, रूपेश कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव (आगरा) मौजूद रहे। इस सफलता के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।